एटर्नल ग्रुप के सीईओ पद से दीपिंदर ने दिया इस्तीफा
Deepinder Goyal resigns: कॉर्पोरेट जगत में एटर्नल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया X पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वे अब कंपनी के बोर्ड में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाते रहेंगे, जबकि अलबिंदर ढींडसा एटर्नल ग्रुप के नए सीईओ होंगे।
सीईओ पद छोड़ने के पीछे की वजह दीपिंदर ने नए आइडियाज पर काम करने की इच्छा बताई है। उन्होंने कहा कि यह ज्यादा जोखिम, प्रयोग और खोज शामिल है। ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में फिट नहीं बैठते। उन्होंने साफ किया कि अगर ये विचार एटर्नल के रणनीतिक दायरे में होते, तो वे इन्हें कंपनी के भीतर ही आगे बढ़ाते, पर ऐसा नहीं है।
दीपिंदर ने अलबिंदर ढींडसा की तारीफ करते हुए लिखा कि Blinkit को अधिग्रहण से लेकर ब्रेकईवन तक पहुंचाने में ढींडसा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने टीम, सप्लाई चेन, कल्चर और ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ढींडसा की एग्जीक्यूशन क्षमता बेहद मजबूत है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में गिरा क्राइम रेट, क्या सच में राजधानी हुई सुरक्षित?
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…