बिहार चुनाव

EVM खराब और मतदाताओं पर लाठीचार्ज…दूसरे चरण की वोटिंग में गरमा गया माहौल, पप्पू यादव के आरोपों से बढ़ा तनाव

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज यानी सोमवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान को लेकर पूरे राज्य में उत्साह तो दिखा, लेकिन कई जगह तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े मसले भी सामने आए।

मतदाताओं पर लाठीचार्ज

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि “कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और कुछ जगह ईवीएम मशीनें खराब हैं। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं बेहद गलत हैं। सीमांचल और कोसी जिसके साथ खड़ा होता है, सरकार उसी की बनती है।” उनके इस बयान से सीमांचल की राजनीति में नई हलचल मच गई है। वहीं, सुपौल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा कि “बिहार में लोकतंत्र की जीत होगी, जनता विकास के पक्ष में मतदान कर रही है।”

कई जिलों में EVM खराब

इसी बीच, कई जिलों में EVM खराब होने की खबरें आईं। पूर्णिया सदर विधानसभा के बूथ संख्या 89, किशनगंज के रूईधासा बूथ संख्या 329 और सीतामढ़ी के बूथ संख्या 293 पर मशीनों में दिक्कत आई, जिसके चलते मतदान में देरी हुई। हालांकि, सभी मशीनों को कुछ समय बाद सुधार लिया गया और मतदान सामान्य रूप से जारी रहा।

चुनाव आयोग के सुरक्षा इंतजाम

राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे बिहार में 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 1,000 कंपनियां यानी करीब 1 लाख जवान शामिल हैं। इसके अलावा, 60,000 से ज्यादा बिहार पुलिसकर्मी और लगभग डेढ़ लाख होमगार्ड भी ड्यूटी पर हैं।

सुरक्षा और गश्त बढ़ाई

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया विस्फोट के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। DGP विनय कुमार ने सभी जिलों के SP को निर्देश दिया है कि मतदान केंद्रों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाए। नक्सल प्रभावित और सीमा क्षेत्रों में ड्रोन से सख्त निगरानी रखी जा रही है।

सभी करे मतदान

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा आज दांव पर है। भाजपा नेता संजय जायसवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “75% से ज्यादा मतदान करें, क्योंकि आपका वोट गरीबों की रोटी, बिजली और इलाज की गारंटी देता है।” मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार का फैसला अब जनता के बटन पर है, कौन लौटेगा सत्ता में और किसका होगा सफाया, इसका जवाब अब चंद दिनों में सामने होगा।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

20 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

22 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

37 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

45 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago