FIFA World Cup 2026: मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 में केप वर्डे को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। बेहद रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे ने अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती दी, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत अर्जेंटीना जीत दर्ज करने में सफल रहा। अब अर्जेंटीना की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है
अगर केप वर्डे यह मुकाबला जीत जाती, तो इसे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में गिना जाता। निर्धारित 90 मिनट के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं और अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही केप वर्डे ने मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय खेलने पर मजबूर कर दिया। अतिरिक्त समय के 111वें मिनट में मैच का निर्णायक मोड़ आया, जब केप वर्डे के खिलाड़ी डाइनी बोर्गेस का आत्मघाती गोल (ऑन गोल) अर्जेंटीना के लिए जीत का कारण बन गया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 3-2 की बढ़त हासिल की और रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया
विश्व कप में पहली बार खेल रही और फीफा रैंकिंग में 64वें स्थान पर काबिज केप वर्डे ने दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना को पूरे मैच में कड़ी टक्कर दी। केप वर्डे ने मुकाबले के दौरान दो बार स्कोर बराबर कर यह दिखाया कि वह किसी भी मजबूत टीम को चुनौती देने का दम रखती है। हालांकि, अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट (92वें मिनट) में लिसांद्रो मार्टिनेज़ ने शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिला दी। उस समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में चला गया, लेकिन इसके बाद भी मैच में रोमांच बना रहा।
अतिरिक्त समय के 103वें मिनट में सिडनी लोपेस काब्राल ने शानदार कर्व शॉट लगाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। उनका यह गोल टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गोलों में गिना जा सकता है। इससे पहले मैच के 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अपना सातवां गोल दागते हुए अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त दिलाई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…