Breaking

चीन-बांग्लादेश की बढ़ती दोस्ती पर भारत का बड़ा बयान, ‘हर घटनाक्रम पर नजर’

Teesta River Project: बांग्लादेश और चीन के बीच तीस्ता नदी परियोजना तथा चीन-बांग्लादेश-म्यांमार आर्थिक गलियारे (CBMEC) को लेकर बढ़ते सहयोग पर भारत ने सतर्क रुख अपनाया है। भारत ने कहा है कि वह अपने पड़ोस में होने वाले हर महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ढाका और बीजिंग के बीच रणनीतिक परियोजनाओं पर सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

तीस्ता परियोजना और आर्थिक गलियारे पर बढ़ा सहयोग

पिछले महीने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने तीस्ता रिवर कॉम्प्रिहेंसिव मैनेजमेंट एंड रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अलावा, चीन ने चीन-बांग्लादेश-म्यांमार आर्थिक गलियारा (CBMEC) परियोजना को आगे बढ़ाने की अपनी योजना भी सामने रखी, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई गति मिलने के संकेत मिले हैं।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इन घटनाक्रमों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों में होने वाली सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोस में होने वाले हर अहम घटनाक्रम की करीबी निगरानी करता है और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम भी उठाता है।

तीस्ता परियोजना पर पहले ही रख चुका है भारत अपना पक्ष

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में भारत की ओर से चलाए जा रहे विकास सहयोग कार्यक्रम दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से तय रोडमैप के तहत संचालित होते हैं और समय-समय पर उनकी समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने बताया कि तीस्ता परियोजना को लेकर भारत पहले ही बांग्लादेश के सामने अपना पक्ष स्पष्ट कर चुका है। जायसवाल ने यह भी कहा कि इस परियोजना से जुड़े सभी नए घटनाक्रमों को भारत अपनी व्यापक नीति के तहत परखेगा और उसी के अनुरूप आगे की रणनीति तय करेगा। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की।

Sunil Gupta

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

13 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

39 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago