Breaking

Ram Mandir Donation Case: चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा एक्शन, SIT ने बैंक रिकॉर्ड किए जब्त

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) ने बैंक अधिकारियों से पूछताछ, वित्तीय रिकॉर्ड जब्त करने और ऑडिट दस्तावेजों की जांच के साथ मामले की पड़ताल को आगे बढ़ाया है। इसी बीच मंदिर निर्माण से जुड़े एक अधिकारी के अचानक अयोध्या छोड़ने की चर्चा ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच हुई तेज

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में एसआईटी ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जांच टीम मंदिर परिसर पहुंची और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा अनिल मिश्रा से विस्तृत जानकारी ली। टीम ने ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और उपलब्ध रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण किया।

ऑडिट रिपोर्ट में सामने आईं वित्तीय अनियमितताएं

जांच के दौरान ट्रस्ट के ऑडिट में कई तरह की खामियां और अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। अब एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं ऑडिट प्रक्रिया में किसी प्रकार की हेराफेरी तो नहीं हुई। साथ ही वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड का भी मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा आगे चलकर जमीन से जुड़े सौदों तक भी बढ़ाया जा सकता है, हालांकि फिलहाल मुख्य फोकस चढ़ावा और वित्तीय लेन-देन पर है।

बैंक कर्मचारियों से लंबी पूछताछ

एसआईटी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक सहित करीब 10 बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है। जांच टीम ने बैंक के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों की भूमिका जांच के दायरे में है। एक बैंक अधिकारी के ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी के आवास पर किराए से रहने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल लापरवाही का है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश है।

गोपाल राव के अचानक जाने पर उठे सवाल

जांच के बीच मंदिर निर्माण से जुड़े सहायक गोपाल राव के अयोध्या से बाहर जाने की चर्चा भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली या कर्नाटक गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके अचानक रवाना होने को लेकर भी जांच एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

इसी दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरण के बाद एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पीएसी के विजय शंकर मिश्रा शनिवार से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच गए।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी मांगी गई जानकारी

ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड देखने वाले तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी एसआईटी ने संपर्क किया है। बिहार के चंदन राय और राजस्थान के नरपत थोपिया व अक्षय से ऑडिट और लेखा-जोखा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। जांच एजेंसी सभी दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- दुनिया सीखना चाहती है संघ की कार्यशैली, युवाओं के प्रशिक्षण पर दिया जोर


Deepika Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

9 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

13 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

40 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

45 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago