Breaking

ईरान पहुंचे भारतीय प्रतिनिधि, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

India Delegation Iran: ईरान की राजधानी तेहरान में भारत सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल में सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा शामिल रहे। दोनों नेताओं ने तेहरान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और ईरान के प्रति भारत की संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदना

सैयद अता हसनैन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर श्रद्धांजलि समारोह की तस्वीरें साझा की गईं और एक बयान भी जारी किया गया। बयान में कहा गया कि उन्होंने विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के साथ तेहरान में आयोजित आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बयान में यह भी कहा गया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विदेश राज्य मंत्री ने भी साझा कीं तस्वीरें

विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तेहरान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सैयद अता हसनैन के साथ ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत सरकार तथा देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, तेहरान में अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो चुकी हैं। समारोह में शामिल होने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि और विदेशी मेहमान ईरान पहुंचे हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

37 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago