देश

वित्त मंत्री आज पेश करेंगी New Income Tax Bill 2025, जानिए नए बिल की खास बातें

New Income Tax Bill 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज संशोधित आयकर विधेयक को पेश करेंगी। यह 13 फरवरी, 2025 को पेश किए गए ओरिजिनल ड्राफ्ट की जगह लेगा। बता दें कि 1961 से चल रहे पुराने इनकम टैक्स कानून को हटाने के लिए इस बिल को लाया गया था।

एक रिपोर्ट संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद की प्रवर समिति द्वारा पारित नए आयकर विधेयक को सोमवार को लोकसभा में पेश करेंगी। संशोधित विधेयक को पिछले शुक्रवार को कैबिनेट की मंज़ूरी मिल गई। इससे नए मसौदे का रास्ता साफ़ हो गया।

इस नए आयकर बिल में टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव, छूट की सीमा में बढ़ोतरी और नियमों में भारी कटौती जैसे प्रावधान शामिल हैं।

जानें नया आयकर विधेयक 2025 की कुछ खास बातें

  • प्रवर समिति की 285 सिफारिशों को बिल में शामिल किया गया है।
  • नया बिल 1961 के पुराने आयकर कानून की जगह लेगा। ये पुराने कानून से कहीं अधिक आसान है। ये पुराने कानून की भाषा और कानूनी जटिलताओं को दूर करेगा।
  • इसमें 536 धाराएं हैं, जबकि पुराने कानून में 819 धाराएं थीं। बिल में मौजूद चैप्टर की संख्या भी घटाकर 23 कर दी गई है। पहले ये 40 के ऊपर थी।

बजट में नए TAX SLAB के तहत बिल में बदलाव कर दिए गए हैं, जो इस तरह हैं –

  • ₹0–4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
  • ₹4–8 लाख पर 5%
  • ₹8–12 लाख पर 10%
  • ₹12–16 लाख पर 15%
  • ₹16–20 लाख पर 20%
  • ₹20–24 लाख पर 25%
  • ₹24 लाख से ऊपर 30%
  1. सेक्शन 87A के तहत छूट की सीमा अब ₹60,000 हो गई है।
  2. ₹12 लाख तक की टैक्सेबल इनकम वालों को टैक्स नहीं देना होगा।
  3. असेसमेंट ईयर और फाइनेंशियल ईयर का कन्फ्यूजन दूर करते हुए अब सिर्फ ‘कर वर्ष’ (Tax Year) का कॉन्सेप्ट रखा गया है।
  4. जिस साल जो इनकम होगी, उसी साल और उसी टैक्स देना होगा। इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी।
  5. निजी पेंशन योजनाओं में एकमुश्त निकासी पर अब सरकारी योजनाओं की तरह टैक्स सेछूट मिलेगी।
  6. सभी तरह की छूट और रिफंड, जैसे TDS/TDCS, अब एक टेबल में एक जगह होंगे, ताकि टैक्सपेयर्स को समझने में आसानी हो।
  7. देर से आईटीआर फाइल करने के बाद भी टैक्सपेयर्स बिना जुर्माना टीडीएस रिफंड क्लेम कर सकेंगे।

ये भी पढ़े : Mexico Earthquake : ओक्साका तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप, 48 घंटों में दूसरा बड़ा झटका

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

15 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago