दिल्ली/NCR

तकनीकी खामी से एयर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, सांसद बोले- मौत से लौटे

Air India Flight: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान AI-2455 को तकनीकी गड़बड़ी और मौसम खराब के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में कई वरिष्ठ सांसद मौजूद थे, जिनमें कांग्रेस के के.सी. वेंणुगोपाल भी शामिल थे। के.सी. वेंणुगोपाल ने रनवे पर दूसरे विमान की मौजूदगी का दावा किया, जिसे एयर इंडिया ने खारिज कर दिया। एयरलाइन का कहना है कि पायलट ने मानक प्रक्रिया अपनाई और यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

सांसद का दावा ‘मौत से बाल-बाल बचे’

कांग्रेस महासचिव और सांसद के.सी. वेंणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा को भयावह अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के बाद पहले ही तेज़ झटके (टर्बुलेंस) आने लगे थे और लगभग एक घंटे बाद कप्तान ने तकनीकी सिग्नल में खराबी की जानकारी दी। इसके बाद विमान को चेन्नई की ओर मोड़ा गया।


इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी शेयर किया और लिखा कि वह “शॉक्ड और डरे हुए” हैं। उन्होंने कहा कि AI 2455 फ्लाइट में टर्बुलेंस,फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट और चेन्नई में रनवे पर लगभग टक्कर जैसी स्थिति बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को टैग करते हुए कहा कि यात्री सुरक्षा किस्मत पर नहीं छोड़ी जा सकती है।

लैंडिंग के वक्त और भी बड़ा खतरा

वेंगुपाल के अनुसार, विमान ने पहले प्रयास में लैंड करने की कोशिश की, लेकिन उस समय रनवे पर एक और विमान मौजूद था। ऐसे में पायलट ने तुरंत विमान को ऊपर उठाया और लगभग 20 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाने के बाद दूसरी बार लैंड कराया। उन्होंने कहा, “हम तो भाग्य से बच गए, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को किस्मत पर नहीं छोड़ा जा सकता।”

एयर इंडिया ने दिया जवाब ‘सिर्फ सावधानी बरती गई’

एयर इंडिया ने इस आरोप से इनकार किया कि रनवे पर विमान की मौजूदगी के कारण खतरा पैदा हुआ। कंपनी का कहना है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था, जो एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है। तकनीकी समस्या और मौसम की स्थिति को देखते हुए विमान को चेन्नई ले जाया गया था।

ये भी पढ़े: Vande Bharat Train : बेंगलुरु को पीएम मोदी का तोहफा, जानिए येलो लाइन मेट्रो में क्या है खास

जांच करने की मांग

वेंगुपाल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA से इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी और लैंडिंग प्रबंधन से जुड़ी सभी परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago