उत्तर प्रदेश

नोएडा डे-केयर में मासूम के साथ दरिंदगी : मेड ने दांत से काटा, फिर पटक दिया जमीन पर, Video

Noida Day Care Case : नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डे-केयर में 15 माह की मासूम बच्ची के साथ घरेलू सहायिका ने इतनी निर्दयता दिखाई कि सुनकर दिल दहल जाए। आरोप है कि महिला ने बच्ची को दांत से काटा और फिर जमीन पर पटक दिया। पूरी घटना डे-केयर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश का माहौल है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-137 की एक सोसायटी में रहने वाले दंपती अपनी 15 माह की बच्ची को रोजाना डे-केयर में छोड़ते थे, जहां उसकी देखभाल एक घरेलू सहायिका करती थी। यह सहायिका मात्र दस दिन पहले ही डे-केयर में काम पर लगी थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक दिन बच्ची के माता-पिता ने उसके पैर पर अजीब से निशान देखे। शक होने पर उन्होंने डे-केयर का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें जो दृश्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। फुटेज में सहायिका बच्ची को बेरहमी से खींचते, दांत से काटते और उसे जमीन पर पटकते हुए नजर आई।

परिजनों ने मामले में मुकदमा दर्द कराया

मासूम के माता-पिता ने तत्काल इसकी शिकायत सेक्टर-142 पुलिस से की। पीड़िता की मां ने डे-केयर संचालिका और घरेलू सहायिका दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित सहायिका को हिरासत में ले लिया। डीसीपी का कहना है कि बच्ची रोजाना डे-केयर में लगभग ढाई घंटे बिताती थी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में लापरवाही या क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभिभावकों के लिए चेतावनी

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में डे-केयर की ओर से भी पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन न करने की बात सामने आई है। इसी आधार पर संचालिका पर भी कार्रवाई की जा रही है। घटना ने नोएडा समेत पूरे एनसीआर में डे-केयर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर गुस्सा जता रहे हैं। कई लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि कोई भी मासूम बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता करने की हिम्मत न जुटा सके। यह मामला न केवल बच्चों की देखभाल में लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि अभिभावकों को भी चेतावनी देता है कि वे अपने बच्चों को जहां छोड़ते हैं, वहां की पूरी तरह जांच-परख जरूर करें।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago