Kapil sharma image
New Delhi : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा हाल ही में कनाडा के सरे शहर में खोले गए ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग, की गई हैं। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान आतंकी के एक कार्यकर्ता हरजीत सिंह लाडी ने ली हैं। हरजीत सिंह लाडी, जो कि एनआईए (भारत) की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है, और उसका कहना है कि कपिल शर्मा की कुछ बातों को लेकर उसने यह हमला करवाया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि कपिल शर्मा की कौन सी बात से आतंकी नाराज थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर कम से कम 9 राउंड फायरिंग की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर गोलियां चलाता नजर आ रहा हैं। और रिपोर्ट्स का कहना हैं, इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खालिस्तान आतंकी एक संगठन है, जो भारत के खिलाफ काम करता हैं और हरजीत सिंह लाडी इसी संगठन का एक सदस्य है। एनआईए (भारत) ने हरजीत सिंह लाडी पर पहले से ही कई आरोप लगाए हैं। यह एनआईए (भारत) की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं। कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हमला नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ नफरत हैं। अब देखना यह है कि कपिल शर्मा इस पर क्या कहते हैं और क्या कनाडा की सरकार इस घटना पर सख्त कदम उठाती है?
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…