New Delhi : पत्नी के साथ मेघालय घूमने गए राजा रघुवंशी के मर्डर केस में लगातार नजर बनी हुई है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पत्नी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सोनम ने आरोपों को कबूल भी लिया है। राजा रघुवंशी इंदौर का रहने वाला था। परिवार की मर्जी से उसने सोनम के साथ शादी की थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका ये फैसला उसकी जान ले लेगा। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए मेघालय, इंदौर और यूपी पुलिस लगी। आखिर में सोनम ने उस पर लगे आरोपों को भी कबूल लिया है। उसने कहा है कि उसी ने अपने पति को दोस्तों के साथ मिलकर मरवाया है। इसी बीच अब सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के साथ तस्वीर वायरल हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर सुपारी देकर राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है। दूसरी ओर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने मीडिया के सामने खुलासा किया है उसका कहना है कि राज सोनम का भाई है। सोनम हर साल उसको राखी भी बांधती थी। राज कुशवाहा हमेशा सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद इस दौरान राजा की मां से भी मिले और उन्हें गले लगाकर रोए भी। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी दी जानी चाहिए।
इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा- "अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100% यकीन है कि यह हत्या सोनम ने ही की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से जुड़े हैं। मैंने राजा के परिवार से माफी मांगी है। इस परिवार ने एक बेटा खोया है और हमने सोनम रघुवंशी से अपना रिश्ता तोड़ दिया है।"
जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने SIT पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। सोनम से सबूत सामने रख कर पूछताछ की जा रही है। मेघालय पुलिस के सामने सोनम ने कॉन्फेस किया है कि वो हत्या की साजिश में शामिल थी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी। आगे की कार्रवाई करने से पहले पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह भी लेकर जाएगी।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…