Categories: देश

ठंडे पड़े मस्क के तेवर, ट्रंप से बोले- माफ करो कुछ ज्यादा बोल गया था

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स और दुनिया के सबसे अमीर इंसान के बीच बीते एक हफ्ते से जारी जुबानी जंग अब थमती हुई नजर आ रही है। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपने बयानों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांग ली है। मस्क ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ट्रंप से माफी मांगी है।

एलन मस्क का पोस्ट

मस्क ने X पर लिखा है, ‘पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में किए गए पोस्ट पर मुझे पछतावा है। मैंने अपनी पोस्ट में कुछ ज्यादा ही बोल दिया था।‘

ट्रंप ने भी दिखाई थी नरमी

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भी मस्क को लेकर नरम रुख दिखाया था। ट्रंप से एक इंटरव्यू के दौरान जब एलन मस्क को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद नरम लहजे में जवाब दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमारे बीच काफी अच्छे संबंध थे। मैं उनके (मस्क के) अच्छे होने की कामना करता हूं।‘

मस्क ने अपनी पोस्ट हटाई

एलन मस्क ने पहले ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ की गई अपनी पुरानी पोस्ट हटा दिया है। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि ट्रंप और मस्क के बीच रिश्ता अब सुधरने लगा है। इससे पहले एक हफ्ते तक दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी।

ब्यूटीफुल बिल पर भिड़े थे

ट्रंप और मस्क के रिश्ते एक बिल को लेकर बिगड़े थे। डोनाल्ड ट्रंप जहां ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ नाम के इस बिल के समर्थन में हैं, वहीं एलन मस्क बिल के खिलाफ। ट्रंप का कहना है कि यह बिल देशहित में है। वहीं मस्क इसे खर्चों से भरा हुआ बेकार बिल बता रहे हैं। फिलहाल यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 1 वोट के मामूली अंतर से पास हो चुका है और सीनेट में विचाराधीन है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago