Ghaziabad News : गाजियाबाद में सूरज की तपिश लोगों को बहाल कर रही है। न्यूज इंडिया संवाददाता ने गाजियाबाद में गर्मी का जायजा लिया तो पाया कि लोग छांव की तलाश में भटक रहे हैं। इसके साथ ही पानी और जूस की दुकान पर भीड़ अधिक हो गई है। ऐसी गर्मी में डॉक्टरों ने भी चेताया है कि सावधान रहें नहीं तो जानलेवा बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
गाजियाबाद तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। भीषण लू चल रही है। जिससे आम आदमी परेशान है। गाजियाबाद में लोग छांव तलाशते हुए दिख रहे है। साथ ही जूस और पानी के साथ तरल पदार्थ की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के सिलसिले में फिजिशियन डॉक्टर आर के पोद्दार का कहना है कि ख़ासतौर से 12:00 से 4:00 बजे तक जितना संभव हो कोई व्यक्ति बाहर न निकले। इस दौरान सूरज की सीधी गर्मी इंसानों पर पड़ती है। जिसके चलते आदमी बहुत बीमार हो सकता है।
साथ ही अगर बहुत जरूरी हो और बाहर निकलना हो तो ज्यादा से ज्यादा पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, दही की लस्सी, शिकंजी, पीते रहे। डॉक्टर आर के पोद्दार ने खास तौर से बच्चों गर्भवती महिला बुजुर्ग और बीमार लोगों को सलाह दी कि अधिक से अधिक समय घर में रहे। जिससे वह बीमारियों से बच सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसे में खुद का बचाव जरूरी है। इस दौरान डिहाइड्रेशन होता है शरीर मे नमक की कमी हो जाती है। हिट स्ट्रोक से बुखार की सम्भवना दौरे भी पड़ते है। इसके अलावा बाहर स्ट्रीट फूड से बचना चाइये।
हैजा और फ़ूड पोजिनिंग इस मौसम में होती है जो जानलेवा बन जाती है। न्यूज़ इंडिया भी अपने दर्शकों से अपील करता है अगर जरूरी नहीं है तो घर से बाहर न निकले और खास तौर से 12 और 4 के बीच में अगर निकालना जरूरी है तो छाता लेकर निकले या सर पर कोई कपड़ा डालकर निकले साथ ही साथ पानी की बोतल साथ रखना ना भूले।
ऋषभ भारद्वाज-
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…