Raja Raghuvanshi murder case : पत्नी सोनम और साथियों पर एयरपोर्ट पर हुआ हमला, थपड़…

New Delhi : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तेजी से कार्रवाई हो रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (मृतक की पत्नी) और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर हुई अजीब घटना

मंगलवार रात इंदौर एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाली घटना हुई। चार आरोपियों में से एक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। यह हमला रात 8 बजे के करीब हुआ जब पुलिस टीम आरोपियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची थी।

सोनम की मेडिकल जांच और अदालती प्रक्रिया

सोनम रघुवंशी मंगलवार को ही मेघालय पहुंच गई थी। पुलिस टीम उसे रात साढ़े 12 बजे सदर अस्पताल थाना लेकर गई। इसके बाद डेढ़ बजे उसकी मेडिकल जांच के लिए गणेश अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 3 बजे तक मेडिकल प्रक्रिया चली। सुबह 4 बजे उसे वापस थाने लाया गया।

बुधवार सुबह 10 बजे सोनम को शिलांग अदालत में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी ताकि आगे की जांच की जा सके।

चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

बुधवार सुबह मामले के चार अन्य आरोपियों को भी गुवाहाटी लाया गया है। पुलिस अब उन्हें शिलांग ले जाएगी जहां मेघालय पुलिस उन्हें 7 दिन की रिमांड में रखेगी। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

आरोपियों ने माना अपना गुनाह

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चारों आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उनके बयान के अनुसार, हत्या के समय सोनम भी वहां मौजूद थी और उसने अपने पति राजा रघुवंशी को मरते हुए देखा, लेकिन उसने उसकी मदद नहीं की यह मामला अब और भी गंभीर रूप ले रहा है और पुलिस जांच के जरिए सच्चाई को सामने लाने की कोशिश कर रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago