ओडिशा सरकार ने रिश्वत लेने वाले IAS अधिकारी को किया सस्पेंड, 10 लाख घूस लेते पकड़ा

New Delhi : ओडिशा राज्य में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। राज्य सरकार ने IAS अधिकारी धीमान चकमा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब विजिलेंस विभाग ने उन्हें 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

घर से मिला लाखों का केस

धीमान चकमा 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं और धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। जब विजिलेंस की टीम ने उनके घर की तलाशी ली तो वहां से 47 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी मिली। फिलहाल चकमा जेल में बंद हैं और सरकार के आदेश के अनुसार निलंबन की अवधि में उन्हें भुवनेश्वर मुख्यालय में रहना होगा।

मामले की पूरी कहानी

विजिलेंस विभाग की जांच के अनुसार, धीमान चकमा ने एक खनन व्यवसायी से कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब वे पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये ले रहे थे, तभी विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की अभी भी जांच चल रही है।

दूसरों के लिए प्रेरणा बने फिर चुना गलत रास्ता

धीमान चकमा की कहानी पहले बहुत प्रेरणादायक थी। वे त्रिपुरा के कंचनपुर शहर के एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता स्कूल में शिक्षक थे और मां गृहिणी थीं। बिना किसी कोचिंग या बड़े संपर्क के उन्होंने NIT अगरतला से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर UPSC की परीक्षा पास करके IAS बने। उनकी सफलता की कहानी पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई थी। लेकिन अब रिश्वतखोरी के इस मामले ने उनकी सारी इज्जत और प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है। यह घटना दिखाती है कि कैसे भ्रष्टाचार किसी भी व्यक्ति के चरित्र और करियर को बर्बाद कर सकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

59 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago