Shubman Gill : रोहित शर्मा के बाद BCCI ने टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी है. भारत के इस नए कप्तान का टेस्ट इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से शुरु होने वाली है. इस बीच 25 साल के इस युवा कप्तान को पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कप्तान शुभमन गिल को संदेश दिया है.
महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सलाह दी है कि वह 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम की अगुवाई करते समय अपने व्यवहार के प्रति सचेत रहें. गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स मीडिया चैनल से कहा कि भारत का कप्तान चुने जाने वाले खिलाड़ी पर हमेशा दबाव रहता है.
सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम का सदस्य होने और कप्तान होने में बहुत अंतर होता है क्योंकि जब आप टीम के सदस्य होते हैं, तो आप आम तौर पर अपने करीबी खिलाड़ियों के साथ ही बातचीत करते हैं, लेकिन जब आप कप्तान बन जाते हैं, तो आपको इस तरह से व्यवहार करना चाहिए कि टीम के अन्य खिलाड़ी आपका सम्मान करें, और कप्तान का व्यवहार उसके प्रदर्शन से अधिक महत्वपूर्ण होता है.
25 वर्षीय गिल को शनिवार को रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी चुना गया जब चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में पाँच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी एक वीडियो में गिल ने कहा कि यह अवसर प्राप्त करना एक बड़ा सम्मान है …यह एक बड़ी जिम्मेदारी है." उन्होंने कहा कि मैं इस रोमांचक अवसर का इंतजार कर रहा हूं और मुझे लगता है कि इंग्लैंड में आगामी श्रृंखला बहुत ही रोमांचक होने वाली है. गिल ने कहा कि मैं न केवल प्रदर्शन से बल्कि मुझे लगता है, मैदान के बाहर अनुशासन और कड़ी मेहनत से उदाहरण पेश करके नेतृत्व करने में विश्वास करता हूँ.
बता दें कि गिल रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के अचानक संन्यास लेने के बाद बदलाव के दौर से गुजर रही टीम की कमान संभालेंगे - जिन्होंने इस महीने एक-दूसरे के कुछ ही दिनों के अंतराल पर इस्तीफा दे दिया था. अपनी कप्तानी को लेकर गिल ने कहा कि "एक कप्तान के रूप में, एक नेता को यह पता होना चाहिए कि कब हस्तक्षेप करना है, तथा कब खिलाड़ियों को जगह देनी है. क्योंकि हर किसी का जीवन अलग-अलग रहा है और हर कोई अलग-अलग तरीके से बड़ा हुआ है, इसलिए हर किसी का व्यक्तित्व भी अलग-अलग है. एक अच्छे नेता को हमेशा यह पता होना चाहिए कि उसके खिलाड़ी किस चीज से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…