Categories: Others

पाकिस्तान में मिलती थी ज्योति मल्होत्रा को कड़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल

हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जब से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगे हैं, तब से हर रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं...इसी बीच अब एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है, जिसमें ज्योति पाकिस्तान के लाहौर स्थित मशहूर अनारकली बाजार में घूमती नजर आ रही है...इस दौरान उनके आसपास 5 से 6 गनर भी नजर आ रहे हैं जो वीडियो शूट के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं...ज्योति मल्होत्रा के इस वीडियो के वायरल होने से अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के अंदर इतनी पावर कैसे मिली कि उन्हें 6 गनर सुरक्षा देते रहे थे...

स्कॉटलैंड के यूट्यूबर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, यह पूरा वाक्या स्कॉटलैंड के एक यूट्यूबर कैलम मिल के वीडियो में दर्ज है...जो खुद भी एक टूर व्लॉगर है...जो अक्सर पाकिस्तान समेत कई देशों के वीडियो बनाते दिखते हैं...उन्होंने अनारकली बाजार घूमते हुए यूट्यूब पर जो अपना वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी कुछ पल की ज्योति मल्होत्रा से भी मुलाकात दिखती है...हालांकि न्यूज इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो में यूट्यूबर से बात करती नजर आ रही ज्योति

इस वीडियो में ज्योति मल्होत्रा स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम मिल से पूछती हैं कि आप कितनी बार पाकिस्तान आए हैं... जिस पर वह कहते हैं- मैं यहां 5 बार आ चुका हूं... जिसके बाद ज्योति कहती हैं कि मैं भारत से हूं और कभी वहां भी आइए...इसके बाद कैमल मिल पूछते हैं कि आपको पाकिस्तान में आकर कैसा लग रहा है...यहां के लोगों का व्यवहार कैसा है... इस पर ज्योति मल्होत्रा कहती हैं- शानदार...

वीडियो में ज्योति को कवर करते दिख रहे गनर

बस इतना कहते ही वह आगे बढ़ जाती हैं तो उनके साथ 6 गनर भी उन्हें कवर करते दिखते हैं...यही नहीं इसके बाद यूट्यूबर कैलम मिल ने कहा कि आखिर इनके साथ इतने लोग हथियार लेकर क्यों हैं...कैलम मिल भी व्लॉगर हैं और वो एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं...उनके वीडियो में ज्योति मल्होत्रा के साथ जो गनर दिखते हैं, उन्होंने जैकेट्स पहनी हुई हैं, जिन पर लिखा होता है- No Fear। इसके बाद ज्योति मल्होत्रा भी अपना एक वीडियो शूट करती हैं.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago