वजन घटाने की नई ट्रिक, दो महीने में 10 किलो वेट कम करने का तरीका जान आप भी रह जाएंगे हैरान

 मोटापे से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए एक खुशखबरी है। वजन को घटाने के लिए हर कोई जूझने लगा रहता है। डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेने के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी टेक्निक लेकर आये हैं जो आपके शरीर से वजन कम करने में मदद करेगा। फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक, नई टेक्निक से केवल दो महीने में 10 किलोग्राम तक वजन कम करना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तकनीक को हजारों लोग सफलतापूर्वक आजमा चुके हैं।

फेमस फिटनेस कोच अमाका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छह आसान स्टेप्स को साझा किया है, जिसके माध्यम से तेजी से और स्वस्थ तरीके से वजन घटाया जा सकता है। अमाका ने अपनी वजन घटाने की जर्नी भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।सोशल मीडिया पर इस टेक्निक को आजमाने वाले लोग अपने सकारात्मक परिणाम साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने दो महीने में 8 से 12 किलोग्राम तक वजन कम करने की पुष्टि की है।

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना है जरूरी कुंजी

विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च प्रोटीन युक्त आहार लेना वजन घटाने की सबसे महत्वपूर्ण रणनीति है। प्रोटीन न केवल लंबे समय तक पेट भरा रखता है बल्कि पाचन प्रक्रिया को धीमा करके भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स को भी नियंत्रित करता है। इससे अनावश्यक खाने की इच्छा कम हो जाती है और नेचुरल तरीके से कैलोरी की मात्रा घट जाती है।

मानसिक तकनीकों का सहारा

दिलचस्प बात यह है कि इस टेक्निक में मानसिक तरीके का भी सहारा लिया गया है। छोटी प्लेट का उपयोग करने से मस्तिष्क में तृप्ति का संकेत जल्दी पहुंचता है। यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि आंखें पेट से पहले भरती हैं, और इस तथ्य का फायदा उठाकर खाने की मात्रा स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है।

चीनी को कहें अलविदा

पोषण विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि चीनी सबसे बड़ी दुश्मन है वजन घटाने में। अत्यधिक कैलोरी का स्रोत होने के ज्यादा चीनी रक्त शर्करा के स्तर को भी अनियंत्रित करती है। आहार से चीनी को हटाने से न केवल वजन घटता है बल्कि आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

उपवास रखने के फायदे

फास्टिंग या अंतरालिक उपवास इस टेक्निक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियंत्रित समय अंतराल में भोजन करने से शरीर को आराम मिलता है और फैट बर्न की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।

हाइड्रोजन का जादू

पानी पीना इस तकनीक का एक और अहम पहलू है। भोजन से पहले पानी पीने से पेट में भरे रहने का एहसास होता है, जिससे खाने की मात्रा अपने आप कम हो जाती है। नियमित समय पर पानी पीना न केवल भूख को नियंत्रित करता है बल्कि शरीर से अनहेल्दी पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है।

व्यायाम के अनगिनत फायदे

आखिर में मनपसंद व्यायाम को शामिल करने की सलाह दी गई है। यह जरूरी नहीं कि जिम जाना पड़े - सामान्य गतिविधियां जैसे तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, सूर्य नमस्कार या योग भी पर्याप्त हैं। मुख्य बात यह है कि व्यायाम नियमित और निरंतर होना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि यह टेक्निक सुरक्षित मानी जा रही है, फिर भी डॉक्टर की सलाह पर किसी भी वजन घटाने की योजना को शुरू करना सही रहता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो किसी गंभीर बीमारी से जूझते हैं या दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। यह तकनीक दिखाती है कि सही जानकारी, लाइफस्टाइल और अनुशासन के साथ वजन घटाना कितना आसान काम है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे एक लाइफस्टाइल के रूप में अपनाया जाए, न कि केवल अस्थायी उपाय के तौर पर।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

3 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

3 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

3 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

4 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

4 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

4 hours ago