Categories: ट्रैवल

आज मौसम बड़ा बेईमान है….अपने पार्टनर के साथ ये गाना गुनगुनाते हुए NCR से इन खूबसूरत जगहों पर जाएं

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है। समर वेकेशन पर हर कोई कहीं न कहीं जाने की प्लानिंग कर रहा होगा। घूमने के लिए आने वाला विकेंड आपके लिए सबसे बेस्ट होने वाला है। आइये आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो एनसीआर से करीब भी है, जहां गजब के मौसम में अपने पार्टनर के साथ मोहब्बत बरसा सकते हैं ।

ऋषिकेश

आजकल ऋषिकेश टूरिस्ट को काफी पसंद आ रहा है। ये दिल्ली एनसीआर के करीब भी है और कम बजट आप पहाड़ों को साथ मां गंगा के किनारे सुकून के पल बीता सकते हैं। बारिश के मौसम में ऋषिकेश की सुंदरता निखर के आती है। ऋषिकेश दिल्ली से 259 किलोमीटर दूर है। यहां जाकर आप मां गंगा की आरती, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, हॉट एयर बैलून और क्लिफ जंपिंग कर सकते हैं। गंगा नदी में राफ्टिंग सबसे फेमस हो रही है।

मानेसर

दिल्ली से 54 किमी दूरी पर स्थित मानेसर इस मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप दोस्तों के साथ, पार्टनर या फिर परिवार के साथ रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, ज़ोर विंग और एयर राइफल शूटिंग करना चाहते हैं तो फिर आपको यहां जाना चाहिए। मानेसर में इसके अलावा सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी भी काफी फैमस है। इस बर्ड सेंचुरी में आपको 200 से ज्यादा पक्षियों की प्रजाति देखने को मिलेगी।

भीमताल

नैनीताल से कुछ ही दूरी पर भीमताल है। दिल्ली से भीमताल की दूरी 298 किलोमीटर की है। गर्मी के मौसम में यहां हर शाम बारिश होती है। बारिश में ये झील और भी सुंदर हो जाती है। आसमान में नीले बादल और झमाझम बारिश में आप घूम सकते है। अपने पार्टनर के साथ स्कूटी और बाइक पर घूमने के साथ गरम-गरम भुट्टे का मजा ले सकते हैं।

मसूरी

अगर आपको घूमने की जगह में क्राउड पसंद है तो आप मसूरी की ओर रुख कर सकते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी 285 किलोमीटर की है। मसूरी सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में से एक है। जहां आजकल काफी भीड़ भी होती है। आप यहां पॉइंट तक रोपवे राइड्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग  भी की जा सकती है।

 


Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago