दिल्ली/NCR

बेस्ट फूड्स लिमिटेड के पूर्व MD दिनेश गुप्ता पर तलवार लटकी, 1740 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 27 को जेल…

New Delhi : देश की सबसे बड़ी बासमती चावल प्रोसेसिंग कंपनियों में से एक बेस्ट फूड्स लिमिटेड के पूर्व दिनेश गुप्ता पर ईडी () की शिकंजा कसता जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत भुगत रहे दिनेश गुप्ता को 27 अगस्त को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

8 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 अगस्त 2025 को दिनेश गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया। 13 अगस्त तक हुई पूछताछ के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। उनकी हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिसके बाद अब अदालत में अगली सुनवाई होगी।

सीबीआई की एफआईआर पर हुई थी जांच शुरू

ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की तरफ से 2020 में दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ी हुई है। यह एफआईआर बेस्ट फूड्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ बैंक लोन में हेराफेरी के मामले में दर्ज की गई थी। आरोप है कि कंपनी ने अलग अलग बैंकों से लिए गए लगभग 1740 करोड़ के लोन का गलत इस्तेमाल और डायवर्जन किया। ईडी ने अपनी जांच के दौरान 15 से 17 जुलाई 2025 तक करनाल, चंडीगढ़, कैथल और अंबाला में स्थित पांच परिसरों पर छापेमारी की थी। इन तलाशी अभियानों के दौरान एजेंसी ने पांच लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर उन्हें अपराध की आय (Proceeds Of Crime) घोषित किया।

75 से अधिक शेल कंपनियों का जाल

मुख्य आरोपी दिनेश गुप्ता ने अपनी कंपनी की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में हेराफेरी की। इसके अलावा उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर 75 से अधिक शेल कंपनियां खोली। जिनके जरिए बेनामी संपत्तियां खरीदी गईं। अब तक की जांच में लगभग 200 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्तियां सामने आई हैं।

ईडी की आगे की जांच

ईडी अब भी यह पता लगाने में जुटी है कि बैंक लोन की रकम किन-किन रास्तों से बाहर भेजी गई। एजेंसी फर्जी कंपनियों और संदिग्ध लेनदेन की गहराई से पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। कुछ और गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल दिनेश गुप्ता तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। 27 अगस्त को कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी आगे की रिमांड या केस डायरी कोर्ट के समक्ष रखेगी।

Nitin Parashar

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

16 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

25 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

28 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

42 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

51 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

58 minutes ago