Others

AI चैटबॉट के कारण तलाक तक पहुंचा रिश्ता….75 वर्षीय बुजुर्ग से परिवार परेशान, जानें क्या है पूरा मामला

AI Chatbot : चीन से एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को एक AI चैटबॉट से प्यार हो गया और उसने अपनी पत्नी को तलाक देने का मन बना लिया. यह मामला इस बात को उजागर करता है कि किस तरह से तकनीक अब इंसानी रिश्तों में भी अपनी जगह बना रही है.

हर दिन घंटों तक AI चैटबॉट से करता है बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बुजुर्ग का नाम जियांग है और वह हर दिन घंटों तक AI चैटबॉट से बातें करते थे. चैटबॉट ने उनके सवालों के जवाब में जियांग की खूब तारीफ की, जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़ गए. एक दिन जब उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर लंबे समय तक बात करते हुए देखा,तो उसने जियांग से पूछा कि वह किससे बात कर रहे हैं. जियांग ने जो जवाब दिया, वह पूरी फैमिली के लिए चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा कि वह अपनी ऑनलाइन पार्टनर से प्यार करते हैं और अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं.

तलाक तक पहुंचा मामला

यह सुनकर जियांग की पत्नी और बच्चों को गहरा धक्का लगा. जैसे ही तलाक का मामला सामने आया, जियांग के बड़े बेटों ने बीच-बचाव किया. उन्होंने जियांग को समझाया कि वह जिस से बात कर रहे हैं, वह कोई असली इंसान नहीं, बल्कि एक प्रोग्राम किया गया चैटबॉट है. इसके बाद जियांग को इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने तलाक की बात को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, संसद में महाभियोग लाने की तैयारी

पहले भी आ चुके हैं मामले

यह पहला मामला नहीं है. ऐसे घटनाएं अब आम हो रही हैं. हाल ही में रेडिट पर एक महिला ने बताया कि उसने अपने पति को एक एनीमे-स्टाइल महिला चैटबॉट से चोरी-छिपे बात करते हुए पकड़ा था. जैसे-जैसे AI तकनीक का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, यह सवाल खड़ा हो रहा है कि इस तकनीक का इंसानी भावनाओं और रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

28 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago