देश

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, 2 अगस्त को आएगा फैसला

Prajwal Revanna rape case : बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण और बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व जेडी(एस) नेता को कर्नाटक के हासन जिले के होलेनरसिपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज पहले बलात्कार मामले में दोषी ठहराया गया। बता दें कि विशेष अदालत ने 18 जुलाई को बलात्कार मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसके बाद अब सजा का ऐलान शनिवार 2 अगस्त को होगा।

चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी

रेवन्ना पिछले साल दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं, जब 2,000 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप, जिनमें कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण को दर्शाया गया था, सोशल मीडिया पर सामने आए थे। पहली शिकायत अप्रैल 2024 में एक महिला ने दर्ज कराई थी, जो उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार बलात्कार करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दुर्व्यवहार के वीडियो जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

इन धाराओं के तहत लगाए गए हैं आरोप

  • IPC की धारा 376 (2) (K) – प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा बलात्कार: इस धारा में न्यूनतम 10 साल की सजा और अधिकतम आजीवन कारावास का प्रावधान है।
  • IPC की धारा 376 (2) (N) – एक ही महिला के साथ बार-बार बलात्कार: इस अपराध में न्यूनतम 10 साल की सजा, जिसे बढ़ाकर आजीवन कारावास तक किया जा सकता है, का प्रावधान है।
  • IPC की धारा 354A – यौन उत्पीड़न: इसमें शारीरिक संपर्क, अवांछित यौन प्रस्ताव या सहमति के बिना पोर्नोग्राफी दिखाना शामिल है। इस अपराध में 3 साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  • IPC की धारा 354B – महिला को निर्वस्त्र करने की मंशा से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग: इसमें 3 से 7 साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
  • IPC की धारा 354C – महिला की सहमति के बिना उसकी निजी हरकत को देखना या उसकी तस्वीरें लेना: पहली बार अपराध करने पर 1 से 3 साल की सजा, जुर्माना और बाद के अपराधों में 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।
  • IPC की धारा 506 – धमकी देना: इसमें किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने पर 2 साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  • IPC की धारा 201 – सबूतों को नष्ट करना: किसी अपराधी को बचाने के लिए सबूतों को गायब करना या गलत जानकारी देना। इसमें 7 साल तक की सजा हो सकती है।
  • IT एक्ट, 2008 की धारा 66E – निजी अंगों की तस्वीरें खींचना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना: इसमें किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसका निजता उल्लंघन करना। इसमें 3 साल तक की सजा, 2 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सरकार ने रक्षाबंधन से पहले दिया तोहफा, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

क्या है मामला

28 अप्रैल से 10 जून 2024 के बीच प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कुल चार एफआईआर होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं। इसके अलावा बेंगलुरु के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दो मामले और सीआईडी के तहत बेंगलुरु में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक अन्य मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा, केआर नगर पुलिस स्टेशन में प्रज्वल के पिता, होलेनरसीपुरा के विधायक एच.डी. रेवन्ना और अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया है। इन सभी मामलों को सीआईडी द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया गया है, जो मामले की आगे की जांच कर रहा है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

22 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

45 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago