लाइफस्टाइल

Glowing Skin Tip: चावल के पानी से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Glowing Skin Tip: चावल सिर्फ खाने के काम नहीं आता, बल्कि इसके कई ओर भी इस्तेमाल हो सकता हैं। खासतौर पर इसका पानी यानी राइस वॉटर आपकी त्वचा को भी हेल्दी और चमकदार बना सकता हैं। ये एक पुराना एशियाई ब्यूटी सीक्रेट है, जो अब फिर से ट्रेंड में आ गया है। खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं होता, जिससे यह स्किन और हेयर दोनों के लिए पूरी तरह से सेफ होता है।

चावल के पानी में छिपा है ब्यूटी का खजाना

राइस वॉटर में मौजूद विटामिन B, C, E, अमीनो एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाने के साथ-साथ डैमेज को भी रिपेयर करते हैं। इसमें जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो स्किन की गहराई से देखभाल करते हैं।

क्या हैं राइस वॉटर फायदे?

  • नेचुरल ग्लो- चेहरे पर जमी गंदगी हटाकर स्किन को साफ और चमकदार बनाता है।
  • त्वचा में कसाव – इसमें मौजूद अमीनो एसिड त्वचा को टाइट और यंग दिखाता है।
  • स्किन को हाइड्रेट- रूखी और बेजान त्वचा को अंदर से पोषण देता है और नमी बनाए रखता है।
  • सूजन और जलन को कम- सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद, रेडनेस और खुजली में राहत देता है।

घर पर राइस वॉटर कैसे बनाएं?

आधा कप चावल लें और उसे पानी से अच्छे से धो लें।
पहला पानी फेंक दें, फिर दोबारा थोड़ा पानी डालकर उबाल लें।
उबले हुए पानी को किसी बर्तन में भर लें और 30 मिनट तक छोड़ दें।
चाहें तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
एक बोतल में भरकर फ्रिज में 2–3 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।

चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले चेहरा साफ पानी से धो लें।
कॉटन बॉल या स्प्रे बॉटल की मदद से राइस वॉटर को चेहरे पर लगाएं।
10-15 मिनट तक सूखने दें।
फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
सप्ताह में 3-4 बार इसे इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़े: Health Tips: कब्ज और आंतों की सूजन का आयुर्वेदिक इलाज, आचार्य बालकृष्ण ने बताया चमत्कारी पत्ते..

ध्यान देने योग्य बातें

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि स्किन एलर्जी, पिंपल्स या इरिटेशन हो तो तुरंत बंद करें। कोई पुरानी स्किन कंडीशन हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करने की बजाय, किचन में मौजूद चावल का पानी आपकी स्किन को नेचुरल बन सकता है। आज से ही इसे अपनाएं और फर्क खुद महसूस करें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago