राशिफल

Horoscope 15 Nov,2025: मेष से मीन तक आज किसका दिन शानदार, किसे रहना होगा सतर्क ?

Horoscope 15 nov , 2025 : नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही आज का दिन बारह राशियों के लिए कई शुभ संकेत और कुछ सतर्क रहने की सलाह लेकर आया है। सितारों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह दिन उन्नति और यश का है, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज सोमवार, किस राशि के जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं –

मेष राशि

मेष जातकों के लिए आज दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। नए कार्य हाथ में आएंगे और किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम से दूर रहें। व्यापारियों को दोपहर बाद बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ जातकों के लिए आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार सफल होगा। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा और धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए आज मानसिक व्यस्तता बढ़ी रहेगी। परिवार के कारण कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और खरीदारी पर धन खर्च होगा। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी जबकि छोटे-छोटे लाभ मिलते रहेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में सफलता दिलाएगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की मन प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और शुभ कार्यों पर खर्च होगा। परिवार के बड़ों के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

सिंह राशि

सिंह जातकों के लिए आज अनुभव और कार्यकुशलता लाभ दिलाएगी। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। जल्दबाजी में धन का निवेश नुकसान दे सकता है। कमाई के साथ कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या जातकों के लिए आज दिन आनंद से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। बदलाव के विचार आएंगे लेकिन धैर्य रखने की जरूरत है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। फैशन और वस्त्र व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

तुला राशि

तुला जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जोखिम से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में सुधार का दिन है। किसी विशेषज्ञ की सलाह काम आएगी। नौकरी में अनुकूल माहौल रहेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है।

धनु राशि

धनु जातकों को आज अचानक धन लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा संभव है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का योग है। संतान के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मकर राशि

मकर जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति विवाद में सफलता मिल सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में क्रोध से बचें, तनाव हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में चंद्रमा का संचार आज का दिन शुभ बना रहा है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आएंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ शुभ कार्य करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

मीन जातक भाग्य का मजबूत साथ पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। शाम का समय परिवार के साथ बिताना शुभ होगा। छात्रों को मनोरंजन से ध्यान भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

21 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

59 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago