प्रशांत किशोर की राहुल प्रियंका से हुई मुलाकात
New Delhi: दिल्ली में पिछले हफ़्ते जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 10 जनपथ पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात। दोनों नेताओं के बीच करीब एक से डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई और कई पहलुओं पर चर्चा हुई।
बिहार चुनाव के परिणाम के करीब दो महीने बाद जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिल्ली में बीते हफ़्ते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से 10 जनपथ पर की मुलाकात और बैठक। कांग्रेस के उच्च सूत्रो के मुताबिक बिहार के चुनावी परिणाम और SIR समित कई मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा हुई।वही राहुल, प्रियंका से हुई प्रशांत किशोर की मुलाकात ने अब कांग्रेस में PK की एंट्री को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।उच्च सूत्रो के मुताबिक कांग्रेस पार्टी प्रशांत किशोर की पार्टी के साथ मिलकर आगे बढ़ने को लेकर भी विचार किया गया।
दिल्ली में हुई इस मुलाकात में बिहार समित आने वाले राज्य यानी , पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समित कई राज्यो के चुनावी समीकरण और मुद्दों को लेकर भी बातचीत हुई।प्रशांत किशोर और कांग्रेस के खट्टे मीठे रिश्ते पिछले कुछ सालों से रिश्ते देखन को मिल रहे है और अब हाल में हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को हवा दे दी। न्यूज़ इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रश्नत किशोर के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहती है। वही SIR और कथित तौर पर वोट चोरी मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच हुई।
प्रशांत किशोर और कांग्रेस के रास्ते पिछले कुछ सालों में उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं. साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस को देशभर में फिर से मजबूत करने को लेकर एक प्रस्ताव दिया था. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी हाई कमान के सामने एक प्रेजेंटेशन भी दी थी।लेकिन उसी साल कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बनी एक टीम में प्रशांत किशोर को शामिल होने का ऑफ़र भी दिया था लेकिन प्रशांत किशोर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था उनका कहना था कि वह फुल फ़्लैश काम करेंगे जिसके बाद प्रशांत और कांग्रेस के रास्ते अलग अलग हो गए थे लेकिन अब बंगाल , केरल और कई राज्यो के चुनावों से पहले प्रशांत की यह मुलाक़ात कई मायने में महत्वपूर्ण और ख़ास बनती दिख रही है।
-कनिका कटियार, नई दिल्ली
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…