उत्तर प्रदेश

वोट चोरी का सच हम जनता के सामने लाते रहेंगे सुरेंद्र राजपूत

Lucknow  देश की राजनीति में वोट गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से लगातार चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने हाल के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताएँ दिखाई दे रही हैं। राहुल गांधी का कहना है कि अगर किसी चुनाव में शुरुआत से ही पारदर्शिता न हो, तो निष्पक्ष नतीजे की उम्मीद करना मुश्किल हो जाता है।

जनता को सच बताया जाए

इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अब सिर्फ आरोप नहीं लगाएगी, बल्कि अपने पास मौजूद हर महत्वपूर्ण प्रमाण सार्वजनिक करेगी। राजपूत का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि जनता को सच बताया जाए, और पार्टी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था में भरोसा बहाल करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास मिले कई इनपुट, मैदानी रिपोर्ट और तकनीकी डेटा की समीक्षा की जा रही है, जिन्हें आने वाले दिनों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग मशीनों, बूथों और गिनती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की चूक साबित होती है या नहीं  यह स्पष्ट हो सके। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में एक पोस्ट में बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए यह भी लिखा था कि कई स्थानों पर मतदान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इनकी जांच जरूरी है। कांग्रेस का कहना है कि देश के करोड़ों वोटरों का भरोसा कायम रखना सबसे जरुरी है।

Anil

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

48 minutes ago