बिहार

Tej Pratap Yadav:  रोहिणी के राजनीति छोड़ने पर तेजप्रताप का फूटा गुस्सा, बोले-परिवार पर वार करोगे तो माफ नहीं करेंगे

Tej Pratap Yadav:  बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार में बड़ी फूट देखने को मिली है। पहले तेजप्रताव यादव और अब रोहिणी आचार्य, दोनों ने ही परिवार से दूरी बना ली है। दरअसल, रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को राजनीति छोड़ने  का ऐलान कर दिया, इसके साथ ही रोहिणी ने अपने परिवार से संबंध तोड़ने की भी बात कही और अपनी अंत में बात खत्म करते-करते उन्होंने ने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया।

‘मेरी बहन के साथ अपमान असहनीय’

इस मामले पर लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि बहन का अपमान किसी भी किमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। बता दें इंस्टाग्राम पर जनशक्ति जनता दल के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें तेज प्रताप यादव ने लिखा, कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया। लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।

कुछ जयचंदों ने तेजस्वी की बुद्धि पर डाला पर्दा दिया है - तेजप्रताप

तेजप्रताप ने आगे कहा कि जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है।

तेजप्रताप ने पिता से किया आग्रह

इसके आगे लालू यादव को लेकर लिखा कि मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं। पिता जी, एक संकेत दीजिए, आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी। यह लड़ाई किसी दल की नहीं परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है। आखिर में लिखा, तेजप्रताप यादव, एक बेटा और भाई।

ये भी पढ़ें: लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा मोड़, मरने वाला निकला डॉक्टर उमर

लालू ने पार्टी-परिवार से तेज प्रताप को निकाला था

इंस्टाग्राम पोस्ट में पार्टी के नाम के नीचे ‘बहन के लिये’ भी लिखा गया है। रोहिणी आचार्य के बयान के बाद कुछ इस तरह तेजप्रताप यादव का गुस्सा सामने आया है। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा, कि तेजप्रताव आगे किया एक्शन लेते हैं। बता दें कि, अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था ।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago