बिहार

Bihar Politics: आरजेडी की हार के बाद लालू परिवार में कलह तेज, रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से तोड़ा नाता

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को करार हार मिलने के  बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया है। लालू परिवार का ये बिखराव हर किसी को दंग कर रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी एक कठिन दौर से निकल रही है। लेकिन पार्टी के साथ-साथ ये परिवार के लिए भी काफी मुश्किल समय है।

परिवार- पार्टी के लिए मुश्किल समय

अब पार्टी में ही नहीं बल्कि परिवार में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी  दोनों से ही नाता तोड़ लिया है। इसके साथ ही रोहिणी ने तेजस्वी यादव, संजय और रमीज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोहिणी ने किया ट्विट

हाल ही में रोहिणी ने ट्विट कर एक और बड़ा बयान दिया है।  रोहिणी ने दो ट्विट किए हैं, जिनमें उन्होंने लालू परिवार को लेकर कई बातें कही हैं। रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर कहा कि, "कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.. सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे"

आगे उन्होंने लिखा कि सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें.. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली.. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ओवैसी का दांव पड़ गया उलटा: दो हिंदू उम्मीदवारों ने डुबो दी AIMIM की नैया, पढ़िए पूरा मामला

आप सब मेरी जैसी गलती कभी ना करें- रोहिणी आचार्य

बता दें कि इसके पहले रोहिणी आचार्य ने ट्विट किया था जिसमें कहा था कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया। गंदी गालियाँ दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी - बहन पैदा ना हो"।

Sapna Yadav

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

9 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

33 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago