बिहार चुनाव

पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जिस रफ्तार से सामने आए, उतनी ही तेज़ी से एक बात साफ हो गई जिस नीतीश कुमार को विपक्ष ‘पलटूराम’, ‘थके हुए’, ‘75 पार’ कहकर घेर रहा था, उसी नीतीश ने चुनावी गणित ऐसी उलट दी कि विपक्ष के सारे दांव धरे के धरे रह गए। NDA दो-तिहाई बहुमत के साथ 190+ सीटों पर बढ़त बनाए दिखा, जबकि महागठबंधन 50 से भी नीचे सिमटता गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह जेडीयू सीटों के मामले में बीजेपी को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। यानी नीतीश ने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि पूरा चुनावी नैरेटिव भी बदल दिया।

नीतीश बने गेमचेंजर

चुनाव शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर और कई विपक्षी नेता लगातार नीतीश की उम्र, उनकी सेहत और उनकी राजनीतिक ‘पलटी’ पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद मैदान में उतरकर यह साबित कर दिया कि न उनकी ऊर्जा घटी है, न उनकी रणनीति पुरानी पड़ी है। उन्होंने 90 से अधिक जनसभाएँ कीं, खराब मौसम में 1000 किलोमीटर सड़क मार्ग से सफर किया और प्रचार के आखिरी दिन तक फॉर्म में बने रहे।
पोस्टरों पर लिखा दिखा “टाइगर अभी ज़िंदा है।”

नीतीश की सबसे बड़ी बाज़ी

नीतीश ने शुरू से साफ कर दिया था इस बार भाजपा के साथ ही रहेंगे, किसी गठबंधन में उलटफेर नहीं होगा। यही भरोसा जनता और गठबंधन दोनों पर काम कर गया। एलजेपी (चिराग), हम (जीतन राम मांझी) और आरएलएसपी (उपेंद्र कुशवाहा) जैसे छोटे दलों को साथ रखकर नीतीश ने जो समीकरण बनाया, वह 2020 की गलतियों का सुधार था। 36% अति-पिछड़ा वर्ग का मजबूती से नीतीश के साथ खड़ा रहना, इस जीत की रीढ़ बन गया।

2020 की सबसे बड़ी बाधा

पिछले चुनाव में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने अकेले चुनाव लड़कर जेडीयू को भारी नुकसान पहुँचाया था। लेकिन इस बार नीतीश ने इन दोनों को साथ रखकर पूरा खेल बदल दिया। कम सीटों पर चुनाव लड़कर भी जेडीयू बड़ी विजेता बनकर निकलती दिख रही है। तेजस्वी का युवा कार्ड, नौकरी के वादे, राहुल गांधी की रैलियाँ सब कुछ उस माहौल में फीका पड़ गया, जो नीतीश ने अपने अनुभव और ज़मीनी पकड़ से तैयार किया। विपक्ष ने भले नीतीश को ‘पलटूराम’ कहा था, लेकिन इस चुनाव में पलटा किसी और का नहीं, पूरा खेल नीतीश ने ही दिया।

ये भी पढ़ें: बिहार में जश्न की पूरी है तैयारी! सत्तू-पराठे से जलेबी-रसगुल्ला तक, नतीजों से पहले ही माहौल में गर्माहट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

15 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

3 hours ago