Breaking

FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ओल्ड मोंक, एंटीक्विटी ब्लू समेत कई शराब वेरिएंट को किया बैन

Old Monk Ban: अगर आप , ओल्ड मोंक, एंटीक्विटी ब्लू या रॉयल चैलेंज जैसे लोकप्रिय शराब ब्रांड खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देश की खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने इन ब्रांड्स के कुछ विशिष्ट प्लांट वेरिएंट्स की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लैब जांच में इन उत्पादों में कृत्रिम स्वाद के इस्तेमाल की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि, यह प्रतिबंध इन ब्रांड्स के सभी उत्पादों पर नहीं, बल्कि केवल कुछ खास बैच या प्लांट में बने वेरिएंट्स पर लागू है।

इन शराब ब्रांड्स के कुछ वेरिएंट्स पर लगी रोक

एफएसएसएआई ने मध्य प्रदेश में बनी एंटीक्विटी ब्लू, रॉयल चैलेंज, बैगपाइपर डीलक्स और ओल्ड कास्क डीलक्स XXX रम के कुछ वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक लगाई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में निर्मित ओल्ड मॉन्क रम के तीन वेरिएंट्स भी प्रतिबंधित किए गए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रोक केवल इन यूनिट्स में बने स्टॉक पर लागू है या पूरे देश में इन ब्रांड्स के सभी उत्पादों पर।

क्यों लगी रोक?

एफएसएसएआई की जांच में पाया गया कि कुछ यूनिट्स में व्हिस्की और रम में अलग से कृत्रिम फ्लेवर मिलाया जा रहा था। नियमों के अनुसार इन पेय पदार्थों का स्वाद प्राकृतिक रूप से तैयार होना चाहिए, जबकि बाहरी कृत्रिम या नेचर-आइडेंटिकल फ्लेवर मिलाना मानकों का उल्लंघन है। इसी वजह से इन उत्पादों को 'सब-स्टैंडर्ड' घोषित करते हुए उन पर कार्रवाई की गई।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

5 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

6 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

15 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

36 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

54 minutes ago