मनोरंजन

‘ग़जनी’ और ‘महाभारत’ फ़ेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradeep Rawat Passes Away: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज चल रहा था। प्रदीप रावत ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन फिल्म 'ग़जनी' के खलनायक और टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में उनके अभिनय को सबसे ज्यादा सराहना मिली। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है।

'लगान' से 'ग़जनी' तक छोड़ी अभिनय की अमिट छाप

प्रदीप रावत ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 'ग़जनी', 'लगान' समेत कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनके अभिनय की विविधता और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें फिल्म और टीवी दोनों माध्यमों में अलग मुकाम दिलाया। उनके निधन की जानकारी अभिनेता और 'लगान' में उनके सह-कलाकार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अपने दोस्त को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

Sunil Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

4 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

22 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

41 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago