Breaking

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Mehbooba mufti on Article 370: आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को लिए गए इस फैसले ने जम्मू-कश्मीर की पहचान और अधिकारों को प्रभावित किया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35A को हटाकर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था।

'हम ज़िंदा कौम हैं, अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी'

आर्टिकल 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोग मुर्दा लोग नहीं हैं, हम ज़िंदा कौम हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीडीपी और जम्मू-कश्मीर के लोग मिलकर प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली के साथ-साथ देश की विभिन्न जेलों में बंद जम्मू-कश्मीर के लोगों की रिहाई के लिए भी लोकतांत्रिक तरीके से जद्दोजहद करती रहेगी।

'हालात सामान्य हैं तो सेना बैरकों में लौटे'

महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र सरकार के सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार मानती है कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं, तो सेना को नागरिक इलाकों से हटाकर वापस बैरकों में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि नियंत्रण रेखा (LoC) के पार मुज़फ़्फ़राबाद और रावलाकोट के लिए पहले खुले व्यापारिक मार्गों को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि दोनों ओर के लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर फायदा मिल सके।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago