देश

गलवान में सेना के वाहन पर गिरा पत्थर, दो अधिकारी शहीद और तीन गंभीर रूप से घायल

Galwan Incident: लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में उस समय बड़ा हादसा हो जब सेना के एक वाहन पर पत्थर गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो अधिकारी शहीद हो गए और तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवानों का ये काफिला दुरबुक से चोंगटास ट्रेनिंग यात्रा पर था। वहीं घायलों में 2 मेजर और 1 कैप्टन शामिल हैं।

भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक

हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब दुरबुक से चोंगताश जा रहा सैन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह शहीद हो गए जबकि मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हुए हैं।

फायर एंड फ्यूरी ने दी हादसे की जानकारी

वहीं, घायल जवानों को 153 GH,लेह ले जाया गया है। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने हादसे (Galwan Incident) की जानकारी दी है कि 30 जुलाई को करीब 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया था जिसका बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! लैंड फॉर जॉब मामले में कार्यवाही पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

बता दें कि हाल के महीनों में सैन्य वाहन के साथ हुआ ये बड़ा हादसा है। इससे पहले इसी साल मई में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना एक वाहन हादसे (Galwan Incident) का शिकार हो गया था। जिले में बैटरी चश्मा के पास हुए इस हादसे में सेना का ट्रक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। जम्मू से श्रीनगर जा रहे इस सैन्य ट्रक में सवार 3 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी देखें: Trump के बयान पर बिफरे Satish Chandra Dubey बोले, ‘ट्रंप आजकल हर देश के मामले में कूदने लगे हैं’

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

30 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

51 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago