नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने बोला हल्ला, यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे की महापंचायत

Noida Farmers Protest : अपनी मांगों को लेकर आज किसानों ने जमकर हल्ला बोला और व्यापक प्रदर्शन किया। दस से अधिक किसान संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। जहां एक ओर किसान संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सामने धरना दिया, वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे महापंचायत का आयोजन किया।

अलग-अलग स्थानों पर हो रही महापंचायत

इसके अतिरिक्त विभिन्न अंडरपास के नीचे भी किसानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर महापंचायत आयोजित की गईं। किसान नेता पवन खटाना ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मात्र आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं की जाती है।

क्या बोले किसान नेता

खटाना ने बताया कि दस प्रतिशत विकसित भूखंड किसानों का वैधानिक हक है, लेकिन उसे देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि न तो चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है और न ही 64.7 प्रतिशत मुआवजा ही दिया गया है। गांवों में विकास सेक्टरों की तर्ज पर नहीं हो रहा है और युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा धरने पर बैठे

किसान नेता ने स्पष्ट किया कि इन सभी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद वे धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी फैसला होगा, उसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। किसानों की इस व्यापक पंचायत को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की है।

ये भी पढ़ें- NOIDA BREAKING : नामी स्कूल की दीवार गिरी, दो महिला मजदूर दबीं, एक की मौत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago