Indian players refused to play WCL with Pakistan
WCL 2025 Semi Final : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला पहला सेमीफाइनल मैच अब नहीं होगा. पहले यह मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान (India VS Pakistan) के खिलाफ मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया है. इससे पहले भी 20 जुलाई को इसी टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से खेलने से मना कर दिया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला पहला सेमीफाइनल मैच से ठीक एक दिन पहले, टूर्नामेंट की प्रमुख स्पॉन्सर ट्रैवल-टेक कंपनी ईजमाई ट्रिप (EaseMyTrip) ने भी टूर्नामेंट से हटने की घोषणा कर दी. कंपनी ने यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण उठाया है. ईजमाई ट्रिप के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते. हम भारतीय टीम के प्रदर्शन पर गर्व करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच कोई साधारण खेल नहीं है. कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं, देश पहले, व्यापार बाद में.
कंपनी ने साफ कर दिया कि भले ही उन्होंने WCL के साथ पांच साल का प्रायोजन समझौता किया था,लेकिन वे पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. बयान में आगे कहा गया कि हमारी स्थिति हमेशा स्पष्ट रही है. हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे.
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के क्यूरेटर को हड़काया, कहा- जो करना है कर लो… देखिए वीडियो
भारत-पाकिस्तान (India VS Pakistan)के बीच टकराव के चलते टूर्नामेंट आयोजकों को कड़ी आलोचना और दबाव का सामना करना पड़ रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आयोजक इस स्थिति से कैसे निपटते हैं और बाकी बचे मुकाबलों का भविष्य क्या होता है.
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…