दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में बड़ा एक्शन : घर खरीदारों को ठगने वाले बिल्डरों पर CBI की छापेमारी, Supertech समेत कई बिल्डरों के ठिकानों की तलाशी

CBI Action on Builders : दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदारों को धोखा देने वाले बिल्डरों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित सांठगांठ के संबंध में कुल 22 मामले दर्ज किए हैं और एनसीआर के 47 विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है। इस कार्रवाई से बिल्डर्स के बीच हड़कंप मच गया है।

इन बिल्डर्स के खिलाफ केस दर्ज

इस बड़ी कार्रवाई में शामिल प्रमुख बिल्डर कंपनियों में मेसर्स सुपरटेक लिमिटेड, मेसर्स एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का “एवीजे हाइट्स” प्रोजेक्ट, और मेसर्स अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का “कासा रॉयल” प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेसर्स रुद्र बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के “रुद्र पैलेस हाइट” और मेसर्स जियोटेक प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के “जियोटेक ब्लेसिंग” प्रोजेक्ट भी इस जांच के दायरे में आए हैं।

इनके खिलाफ भी मिली थी शिकायत

सीबीआई की कार्रवाई में मेसर्स शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के “शुभकामना सिटी” और “शुभकामना-एडवर्ट टेक होम्स”, मेसर्स बुलंद बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के “बुलंद एलिवेट्स”, और मेसर्स डिसेंट बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के “श्री राधा एक्वा गार्डन्स” प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इनके साथ ही “केबीएनओडब्ल्यूएस अपार्टमेंट्स”, “एमॅडियस”, और “विक्ट्री ऐस” जैसे कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी जांच के घेरे में आए हैं।

‘अजनारा एम्ब्रोसिया’ प्रोजेक्ट भी शामिल

जांच में शामिल अन्य प्रमुख कंपनियों में मेसर्स लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का ‘ब्लॉसम जेस्ट’, मेसर्स जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड का ‘ऑर्चर्ड्स’, मेसर्स सीक्वल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड का ‘द बेल्वेडियर’, और मेसर्स अजनारा इंडिया लिमिटेड का ‘अजनारा एम्ब्रोसिया’ प्रोजेक्ट शामिल हैं।

रियल एस्टेट सेक्टर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन

इस अभियान में वाटिका लिमिटेड के ‘वाटिका टर्निंग पॉइंट’, सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड के नाइनेक्स सिटी प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड/जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के कोव प्रोजेक्ट और कासिया प्रोजेक्ट के साथ-साथ मेसर्स आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के ‘रेड एप्पल रेजीडेंसी’ और मेसर्स मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड के ‘रेड एप्पल होम्स’ प्रोजेक्ट भी इस जांच का हिस्सा हैं। यह कार्रवाई एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर में भ्रष्टाचार और घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई की गंभीरता को दर्शाती है। एजेंसी द्वारा 47 स्थानों पर एक साथ तलाश की गयी है।

 ये भी पढ़ें- NOIDA BREAKING : नामी स्कूल की दीवार गिरी, दो महिला मजदूर दबीं, एक की मौत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago