Friday, Oct 02

होम = Cover Story Featured = 36,000 करोड़ का गंगा एक्सप्रेसवे धंसा: मेरठ-प्रयागराज रूट पर 10 मीटर का गड्ढा, UPEIDA में हड़कंप

36,000 करोड़ का गंगा एक्सप्रेसवे धंसा: मेरठ-प्रयागराज रूट पर 10 मीटर का गड्ढा, UPEIDA में हड़कंप

Ganga Expressway damage:मेरठ से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर उन्नाव के पास किलोमीटर 421 पर सड़क और साइड रेलिंग के करीब अचानक करीब 10 मीटर लंबा गहरा गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था और UPEIDA के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बारिश के बीच अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क व रेलिंग की मरम्मत शुरू कराई।

उद्घाटन के 3 महीने बाद सवाल

594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ता है। इस पर 36,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं और मेरठ से प्रयागराज की यात्रा 12 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे होने का दावा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन 29 अप्रैल को किया था। महज तीन महीने बाद सड़क धंसने से निर्माण सामग्री और इंजीनियरिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और कार्यदायी संस्था बारिश के दौरान ही खामियों को छिपाने के लिए मरम्मत में जुटे हैं।

ये भी पढ़े: पुणे में खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, परिवार से मांगे 5 लाख; हॉस्टल में मस्ती करता मिला 19 साल का युवक