होम = Breaking = पुणे में खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, परिवार से मांगे 5 लाख; हॉस्टल में मस्ती करता मिला 19 साल का युवक

पुणे में खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, परिवार से मांगे 5 लाख; हॉस्टल में मस्ती करता मिला 19 साल का युवक

Pune fake kidnapping case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जलालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश गौरीशंकर (19) पुणे में नौकरी न होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। खर्चों के लिए पैसे कम पड़ने पर उसने परिवार से रकम लेने की योजना बनाई। उसने रिश्तेदारों और बड़े भाई को बताया कि उसका अपहरण हो गया है और कथित अपहरणकर्ता 5 लाख रुपये मांग रहे हैं। भरोसा दिलाने के लिए उसने रोते हुए वीडियो भी भेजे।

UP पुलिस ने पुणे पुलिस को दी सूचना

परिवार ने घबराकर उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने पुणे पुलिस को कथित अपहरण की जानकारी दी। पुणे पुलिस ने 16-17 अगस्त की रात से 17 अगस्त सुबह तक अलग-अलग टीमों और रात की गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ युवक और कथित अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की।

लॉज में मस्ती करता मिला युवक

गौरीशंकर का मोबाइल नंबर पुलिस को मिला, जिसे बंड गार्डन पुलिस ने ट्रैक किया। लोकेशन खड़की में मिलने पर पुलिस टीम ने क्राउन प्लाज़ा लॉजिंग पर छापा मारा, जहां युवक आराम से मस्ती करता मिला। जांच में सामने आया कि कोई अपहरण हुआ ही नहीं था और कथित तौर पर उसने परिवार से पैसे ऐंठने के लिए पूरा ड्रामा रचा था।

ये भी पढ़े: PM मोदी के फैसलों से प्रभावित पुलिस कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा, RSS से जुड़कर राष्ट्रसेवा का ऐलान