Uttarakhand News
Uttarakhand News : देहरादून में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक का हवाला देते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीसीसी और एआईसीसी की बैठक के बाद यह तय हो गया है कि अब हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।
गरिमा दसौनी ने कहा कि केवल बयानबाज़ी, पुतला-दहन या प्रेस विज्ञप्तियां जारी करने से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे—चाहे मैदान में हो या सोशल मीडिया पर- सशक्त तरीके से आवाज़ उठानी होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान के तहत बूथ स्तर की मजबूती को शीर्ष प्राथमिकता देने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े : कोटा में सनसनी : हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत ने उठाए कई सवाल
दसौनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हाल के घटनाक्रम में बड़ा दिल और परिपक्वता का परिचय दिया, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा जताई कि कार्यकर्ता उनसे सीख लेते हुए अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गरिमा दसौनी ने कहा कि राजनीति की शुरुआत हमेशा जमीनी स्तर से होती है और बूथ मजबूत हुए बिना कोई भी नेता चाहे कितना भी ऊँचा उड़ ले, वास्तविक सफलता संभव नहीं है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…