अहमदाबाद, गुजरात : IPL के फाइनल मैच की शुरुआत से ठीक पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर एक बड़ा हादसा टलते-टलते बचा। स्टेडियम के बाहरी हिस्से में गैस की बोतलें फट गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अच्छी बात ये ही कि यह घटना स्टेडियम के अंदरूनी हिस्से को प्रभावित नहीं कर सकी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया है।
यह घटना नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहरी परिसर में हुई है। स्टेडियम के अंदर फाइनल मैच की तैयारियां चल रही थीं और हजारों दर्शक मैच देखने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में यह घटना एक बड़ी चुनौती बन सकती थी, लेकिन प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया। गैस सिलेंडर के फटने से उस क्षेत्र में धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। इससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बना, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लोग आग को बूझाने का काम भी कर रहे हैं।
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचाई गईं। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। कुछ ही देर में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। यह घटना IPL के सबसे महत्वपूर्ण मैच से पहले हुई है, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ गई थी। अगर यह आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, खासकर जब हजारों दर्शक स्टेडियम के आसपास मौजूद थे।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस घटना से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। मैच की तैयारियां पूरी तरह से जारी हैं और दर्शकों के लिए सभी व्यवस्थाएं भी कर दी गई हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की जांच की है और सुनिश्चित किया है कि कोई और खतरा नहीं है। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…