Categories: देश

भारत से गद्दारी, पड़ेगी भारी : ज्योति मल्होत्रा के बाद अब ISI की मदद करने वाला शकूर खान अरेस्ट

New Delhi : वो कहते हैं जो अपनी मिट्टी के नहीं हुए वो किसके होंगे। ऐसे ही लोगों पर अब भारत सरकार लगातार एक्शन मोड में है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद गद्दारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की मिट्टी पर छिपे गद्दार कितनी भी चालाकी से छिप जाएं, वे कानून की नजरों से नहीं बच सकते हैं। अब राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शकूर खान को कल रात गिरफ्तार किया आज उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। शकूर खान करीब सात बार पाकिस्तान जा चुका है।

ISI का एजेंट बनकर देश को दिया धोका

इंटेलिजेंस का दावा है कि शकूर खान पाक एंबेसी में कार्यरत रहे दानिश उर्फ एहसान उर रहीम के संपर्क में था। इसी दानिश के संपर्क में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा थी। शकूर ISI के 13 लोगों से टच में था। शकूर फिलहाल रोजगार कार्यालय में क्लर्क है। लेकिन इन सब में सवाल ये है कि आखिर मामूली से रोजगार कार्यालय में क्लर्क पाकिस्तान की ISI के टच में आया कैसे? किस तरह से ये भारत की जानकारी दुश्मन मुल्क को दे रहा था। ऐसी कौन सी वजह थी कि इसने अपने ही देश के साथ गद्दारी करने का फैसला किया।

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि शकूर ISI के लोगों से लगातार संपर्क में था। पाकिस्तान में कई नंबरों से उसकी लगातार व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत होती थी। यह संदिग्ध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा था। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि शकूर के दो बैंक खाते हैं, जिनमें से एक उसने हाल ही में बंद कर दिया है। यह भी संदिग्ध माना जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है।

सात बार का पाकिस्तान दौरा संदेह का कारण

मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव के निवासी शकूर खान ने अब तक सात बार पाकिस्तान की यात्रा की है। सबसे गंभीर बात यह है कि अपनी आखिरी यात्रा के दौरान उसने अपने विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी थी। सरकारी नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी कर्मचारी को विदेश यात्रा से पहले विभागीय अनुमति लेनी होती है। शकूर कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था। इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था। उसके सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना सूचना दिए विदेश यात्रा करने से कई सवाल उठ रहे हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago