Khan Sir reception : यहां हुई खान सर की रिसेप्शन पार्टी, घूंघट की आड़ में मुस्कुराती दिखीं मिसेज खान

New Delhi : देशभर में अपना पढ़ाने के स्टाइल से मशहूर खान सर (Khan Sir) को कौन नहीं जानता। वह अपने पढ़ाने के तरीके से वायरल होते रहते हैं। ऐसे में फिर खान सर वायरल हो रहे हैं लेकिन इस बार वो किसी बयान की वजह से नहीं। चुपके से की गई शादी वजह से वायरल हो रहे हैं जी हां, खान सर ने चुपके से शादी रचाई है। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद दो जून को उन्होंने राजधानी पटना में रिसेप्शन पार्टी दी है। जिसमें बड़े नेता, अभिनेता और कई महान हस्तियां पहुंची। इस दौरान उनकी पत्नी ने घूंघट डाला हुआ था जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।

ये महान हस्तियां रहीं मौजूद

आपको बता दें कि खान सर की पत्नी का नाम एएस खान खान है। शादी के बाद 2 जून को खान सर ने अपनी जिंदगी की शुरुआत से पहले एक धमाकेदार पार्टी दी है। जिसमें बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, नितीश मिश्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, तेजस्वी यादव समेत कई राजनीतिक हस्ती शामिल हुए। पार्टी में फेमस सिंगर साबरी ब्रदर्स ने समा बांध दिया। इस मौके पर खाने सर की फैमली भी सामने आई है। उनके माता-पिता और वाइफ मेहमानों मिले । सभी ने उनको इसकी बधाई भी दी है। लेकिन इन सब में सबसे फोकस करने वाली बात थी। दुल्हन को घूंघट जो पूरी पार्टी में नहीं दिखा।

लाइव क्लास में बच्चों की दी शादी की जानकारी

लाइव क्लास में खान सर अपने स्टूडेंट से जुड़ते है। इस दौरान वह बच्चों से बात भी करते हैं। लाइव में ही खान सर ने अपनी शादी का खुलासा किया था। एक दिन क्लास के दौरान अचानक उन्होंने कहा, 'मैंने आप लोगों को एक बात नहीं बताई… जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात थे, उसी दौरान मेरी शादी हुई.' यह सुनने के बाद सभी खुशी से झूमने लगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

24 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

45 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago