अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-2 का भव्य आयोजन शुरू, सीएम योगी होंगे शामिल

Ayodhya News : अयोध्या की पावन धरती पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi temple) में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह ऐतिहासिक अनुष्ठान 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ दिन अपने चरम पर पहुंचेगा। इस दौरान राम मंदिर के पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना के साथ-साथ परिसर के छह अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस महान आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस समारोह के चार मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान, मां सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में होगी।

कैसे होगा यह भव्य अनुष्ठान

समारोह की शुरुआत सोमवार शाम सरयू तट से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। यह यात्रा वीणा चौक, रामपथ, सिंगारहाट और रंगमहल बैरियर से होकर राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंची। 3 और 4 जून को सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होकर 12 घंटे तक पूजा-अनुष्ठान चलेंगे। इस दौरान 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी और रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा व अन्य भक्ति भजनों का पाठ होगा। मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार यानी श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ छह अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, इस बार उन संतों और गृहस्थों को आमंत्रित किया गया है जो पिछले साल 22 जनवरी 2024 के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर जगह छाया की व्यवस्था की गई है और पेयजल व शौचालय की भी उचित व्यवस्था है। गर्मी और हीट स्ट्रोक को देखते हुए सभी अस्पतालों में 10-10 बेड विशेष रूप से आरक्षित कराए गए हैं। इससे किसी भी आपातकाल में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में विश्राम स्थल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ओआरएस के पाउच का वितरण भी कराया गया है और मंदिर परिसर व सभी चौकियों और थानों पर ओआरएस के पैकेट बांटे गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आगामी कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी के साथ कई बार स्थलीय निरीक्षण किया गया है और यह प्रक्रिया जारी है। वीआईपी के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ जवान तैनात किए जाएंगे। मंदिर और बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

पहली वर्षगांठ की यादें

11 जनवरी 2025 को प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन हुआ था, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस बार भी इस भव्य आयोजन में भारी भीड़ की उम्मीद है। अयोध्या में उत्सव का माहौल है और राम भक्तों में इस समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

39 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago