जॉब एंड एजुकेशन

GATE 2026 : परिक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रतिक्रिया शुरु, जानें Exam Date

GATE 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी आज से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल, gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस एग्जाम का आयोजन IIT, NIT और IIIC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित ( STEM) में PG और सीधे डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए हर साल किया जाता है। परिक्षा का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में इंजीनियरिंग भर्ती के लिए गेट स्कोर को मान्य किया जाता है। इन कंपनियों में गेट पास अभ्यर्थियों की सीधे नौकरियां मिलती हैं। बिना लेट फीस के अभ्यर्थी 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जानें Application Fee?

SC/ST/ दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है। अन्य सभी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपए है। फीस ऑनलाइन के माध्यम से जमा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।

GATE 2026 के लिए इन तारीखों पर रखें विशेष ध्यान

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 28 अगस्त, 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क के): 26 सितंबर, 2025
  • विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर, 2025
  • परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फ़रवरी, 2026
  • परिणाम घोषणा: 19 मार्च, 2026

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट iitg.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • अब मेल आईडी और फोन नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन फाॅर्म भरें और डिटेल दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और सबमिट करें

ये भी पढ़े : ICSI CS June 2025 : आज घोषित होंगे नतीजे, यहां देखें पूरी जानकारी

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago