उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: गौर ग्रीन सिटी मार्केट में खुला नाला बना खतरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वार्ड-99 में स्थित गौर ग्रीन सिटी मार्केट में नगर निगम की लापरवाही ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मार्केट के बीचों-बीच एक खुला नाला लोगों के लिए खतरा बन गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की सफाई के लिए उसे कुछ समय पहले खोला गया था. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने इसे ढकने की जहमत नहीं उठाई. यह लापरवाही न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है.

बारिश के मौसम में नाले में गिरने का खतरा

निवासियों (Ghaziabad News) का कहना है कि खुले नाले के कारण बच्चे, बुजुर्ग और रात के समय दुकानदारों को सबसे ज्यादा खतरा है. बारिश के मौसम में नाले में गिरने का जोखिम और बढ़ जाता है, क्योंकि पानी का बहाव तेज होने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है. स्थानीय निवासी रमेश शर्मा ने बताया, “हमने कई बार नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है.”

ये भी पढ़े : ICSI CS June 2025 : आज घोषित होंगे नतीजे, यहां देखें पूरी जानकारी

“यह हमारी मांग नहीं, चेतावनी है…”

एक अन्य निवासी, प्रीति वर्मा, ने कहा, “यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं. अगर कोई हादसा हो गया, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?” लोगों का गुस्सा अब चरम पर है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नाले को ढका नहीं गया, तो वे विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे. मार्केट के दुकानदार राजेश गुप्ता ने कहा, “हमारी बार-बार की गुहार को अनसुना किया जा रहा है. अब हम चुप नहीं रहेंगे. यह हमारी मांग नहीं, चेतावनी है.”

-कपिल मेहरा

Ranjana Kumari

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago