Explainer

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का कथित पाक कनेक्शन क्या है? जानिए असम सरकार ने जांच के लिए क्यों मामले को केंद्र के पास भेजा

Gaurav gogoi pakistan link: असम के पूर्व सीएम तरूण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर प्रदेश के सीएम हिमंत हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित पाकिस्तान से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है। रविवार को सीएम हिमंत ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस मामले में जांच के लिए गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला लिया है। मामले में सांसद गौरव गोगोई के अलावा उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का नाम सामने आया है। सीएम हिमंत का कहना है कि पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आए।

गठित एसआईटी की रिपोर्ट को राज्य सरकार केंद्र को भेजगी

सीएम हिमंत ने कहा एसआईटी की रिपोर्ट और मामले जांच के आधार बिंदु दोनों को ही केंद्र सरकार को भेजा गया है। उनका कहना है कि अब ये मामला पर्सनल ना होकर नेशनल सिक्युरिटी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई अपने साथ युवाओं को लेकर पाकिस्तान दूतावास गए थे और वो पिक्चर वायरल हुई। वहां उन्होंने काफ़ी समय बिताया । इस पिक्चर को देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ था ।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के हिमंत सरमा या कांग्रेस के गौरव गोगोई… असम में CM पद के लिए पहली पंसद कौन, सर्वे में पता चल गया

CM ने गौरव की पत्नी पर लगाया है गंभीर आरोप

असम सीएम हिमंत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी कंपनी ने गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ को नौकरी दी और फिर उनका भारत तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सैलरी का भुगतान अली तौकीर शेख ने किया। उन्होंने यह भी कहा, "गौरव की पत्नी एलिजाबेथ भारत से संबंधित विभिन्न जानकारियां जुटाती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं।"  हिमंत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय कंपनी में काम करते हुए गौरव की पत्नी एलिजाबेथ ने छह बार इस्लामाबाद की यात्रा की। इसके अलावा एक अन्य गैर सरकारी संगठन में शामिल होने के बाद उन्होंने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की। हिमंत शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी अपनी पाकिस्तान यात्रा को गोपनीय रखने के लिए अटारी सीमा से होकर ही जाती थीं। इस दौरान विमान का इस्तेमाल नहीं किया।

अली तौकीर शेख को लेकर सीएम हिमंत ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अली तौकीर शेख खुद को पर्यावरणविद बताता है, लेकिन असल में वह भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के पक्ष में काम करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख कम से कम 18 बार भारत आ चुका है, जो अपने आप में सवाल खड़े करता है। 

ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद…” कांग्रेस नेता के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

15 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago