Big Boss 19
Big Boss 19 : टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब जीतने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे छोटे पर्दे के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो ‘Big Boss 19’ में नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई कि गौरव इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले सेलिब्रिटी हैं।
जब इस विषय पर गौरव से बातचीत की, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ये अफवाह है या नहीं, मैं नहीं जानता। लोग बहुत कुछ कहते हैं और मैं सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करता। किसी कलाकार की कीमत उसकी सैलरी से नहीं तय होती। असली मायने इस बात के हैं कि आपको दर्शकों से क्या प्यार और सम्मान मिलता है।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तो यह भी पता नहीं है कि इस सीजन में बाकी कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं। गौरव का मानना है कि पैसों से ज्यादा शो में परफॉर्मेंस मायने रखता है, और उनका फोकस सिर्फ यही है कि वे सीजन 19 में अपना बेस्ट दे सकें।
गौरव खन्ना की सलमान खान के साथ मंच पर मौजूदगी ने ही फैंस के बीच यह कयास मजबूत कर दिए थे कि वे शो के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, उनके साफ बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि गौरव ने फीस को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है और वे इन चर्चाओं को महज अफवाह मानते हैं।
गौरव ने कहा कि फैंस वही ‘जुनून’ और ‘प्रतिस्पर्धा’ देखेंगे जो उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिखाया था। उनसे घर में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के बारे में बात की, खासकर जब लोग हद पार करते हैं। तो गौरव खन्ना ने कहा, ‘मैं जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करूंगा, लेकिन मैं भी इंसान हूं। जरूरत पड़ने पर मैं उतनी ही शिद्दत से लड़ूंगा भी। सिर्फ इसलिए कि मैं एक सेलेब्रिटी हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं सही के लिए खड़ा नहीं होऊंगा।
ये भी पढ़े : मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म होगी ‘गुस्ताख इश्क’, जानें रिलीज डेट
गौरव खन्ना का कहना साफ है कि उनका लक्ष्य केवल शो में मनोरंजन करना और दर्शकों का दिल जीतना है, न कि फीस की चर्चा का हिस्सा बनना। अब देखना दिलचस्प होगा कि वे बिग बॉस 19 के घर में अपने खेल और व्यक्तित्व से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाते हैं।Big Boss 19
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…