Greater Noida dowry murder case:
Greater Noida dowry murder case: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में पुलिस लगातार एक्सन में बनी हुई है। पुलिस ने पति, सांस के बाद अब निक्की का जेठ रोहित राठी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने पति विपिन के साथ परिवार वालों को एक-एक करके सभी को हिरासत में लिया है। कासना थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि, थाना कासना पुलिस ने जानकारी दी है कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना में आरोपी रोहित निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है। बता दें कि पुलिस ने इससे पहले पति विपिन भाटी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी है। रविवार शाम को सास दयावती की भी अरेस्ट किया था। कोर्ट ने विपिन और दयावती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाने वाले इस हत्याकांड को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिजनों का कहना है कि निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों की तरफ दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो कार और एक बुलेट दी थी लेकिन उसके बाद भी सुसराल वाले मर्सिडिज कार और 36 लाख रुपये कैश की मांग कर रहे थे।
ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड : मासूम बेटे के सामने जलाई गई मां, पति गिरफ्तार -तीन आरोपी फरार
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…