Gaya Train Accident: बिहार के गया जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन के समीप हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दंपती तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर प्रखंड के डुमरी चट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय सरजू रविदास और उनकी पत्नी 55 वर्षीय सुमा देवी घर से आसनसोल जाने के लिए निकले थे। दोनों पहाड़पुर स्टेशन पहुंचने के लिए रेलवे लाइन के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रेल लाइन पार करते समय अचानक मालगाड़ी आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन को आते देख सरजू रविदास ने पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन समय कम होने के कारण हादसा टल नहीं सका। मालगाड़ी की चपेट में आने से सुमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
टक्कर के बाद सरजू रविदास दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और रेल पुलिस की मदद से उन्हें फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है।
गया का यह हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानी की अहमियत को फिर सामने लाता है। एक पल की चूक ने एक परिवार से उसकी खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गम में डुबो दिया।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/dhar-bhojshala-sc-big-decision-jumme-ki-namaz-near-premises/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…