उत्तर प्रदेश

पैसे नहीं दिए तो बदला लेने के लिए…पति ने बनाया पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो ; पुलिस जांच में जुटी

Ghaziabad crime news : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के पति ने उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए उसका अश्लील वीडियो चोरी-छिपे बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.महिला ने अपने शिकायत में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न,दहेज प्रताड़ना और वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

दहेज के लिए महिला को किया जा रहा था प्रताड़ित

महिला का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था.शादी के कुछ ही समय बाद से उसके ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे.पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पिता से आर्थिक मदद लेकर कई बार पति को पैसे दिए,लेकिन ससुरालवालों का लालच खत्म नहीं हुआ.जब महिला ने पिता से पैसे लेना बंद किया तो पति गोविंद ने प्रतिशोध स्वरूप उसकी नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लिया.

आरोप है कि वर्ष 2024 में गोविंद ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिससे महिला को गहरा मानसिक आघात पहुंचा.जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति गोविंद ने अपने फूफा संतोष और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

पीड़िता ने लोनी बॉर्डर थाने में पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि मामले में गोविंद,संतोष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच जारी है.दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला भी सामने आया

वहीं एक अन्य मामले में गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र की एक युवती ने अपने मोहल्ले में ही रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक मोहम्मद इद्रीश उर्फ राहुल ने उससे पहले दोस्ती की और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने निकाह का वादा कर उसे चुप कराया. लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

16 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

28 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

42 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

51 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

58 minutes ago